
x
भोजपुरी की मशहूर अदाकार काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से लगातार लोगों को अपना दीवाना बना लिया है
नई दिल्ली : भोजपुरी की मशहूर अदाकार काजल राघवानी ( Kajal Raghwani ) ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से लगातार लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। काजल राघवानी आज पर्दे पर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। काजल ने यह मुकाम अपनी मेहनत से हासिल किया है। काजल राघवानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनको फोलो करने वालों की संख्या 3 मिलियन है। ऐसे में काजल राघवानी की पॉपुलरिटी का अंदाजा आप लगा सकते हैं। उनके प्रशंसक उनके पोस्ट का इंतजार भी करते हैं और लगातार उसपर कमेंट और लाइक भी करते रहते हैं। अब एक बार फिर से भोजपुरी एक्ट्रेस ने लेटेस्ट से शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
हाल ही में काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्हें ब्लैक आउटफिट में देखा जा रहा है। एक्ट्रेस की मेकअप की बात करें तो यहां उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया है। नेचुरल ब्यूटी में भी काफी खूबसूरत लगती हैं।
लेटेस्ट तस्वीर में काजल बैठकर पोज दे रही हैं। काजल ने अपने स्माइल से फैंस को दीवाना बना लिया है। अब यह तस्वीरें काफी तेजी से इंटरनेट पर चल रही है। फैंस इन तस्वीरों को लाइक के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं फैंस ने कमेंट की बरसात कर दी है।

Rani Sahu
Next Story