मनोरंजन

खेसारी के प्यार में बेचैन नजर आई काजल राघवानी, वीडियो हुआ वायरल

Rounak Dey
23 Aug 2022 6:46 AM GMT
खेसारी के प्यार में बेचैन नजर आई काजल राघवानी, वीडियो हुआ वायरल
x
फैंस ने खूब कमैंट्स किए हैं। यहां देखें पूरा गाना..

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( khesari Lal Yadav ) के गाने यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ( kajal Raghwani )की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। अब एक बार फिर से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है 'होठवा चूम ला' (Hothwa Choom La) है, जिसमें खेसारी लाल और काजल को चांदनी रात में इश्क फरमाते हुए देखा जा सकता है। अब ये वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।





ये गाना फिल्म 'सइयाँ अरब गईलें ना' का है। गाने में आप देख सकते हैं कि काजल अपने प्यार खेसारी लाल को कह रही हैं कि वीडियो कॉल करके होठों को चूम लो। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है। बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ( Priyanka Singh) ने एक साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स आज़ाद सिंह ( Azad Singh ) ने लिखे और गाने को ओम झाल ( Om Jha)ने संगीत से सजाया हैं।

इस गानों को लोगों ने लाइक के साथ शेयर किया है। गाने में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं गाने मे जमकर लाइक्स आ चुकी है।सॉन्ग में अब तक 30,000 से ज्यादा लाइक्स आ गईं है। फैंस ने खूब कमैंट्स किए हैं। यहां देखें पूरा गाना..

Next Story