मनोरंजन

काजल राघवानी-खेसारी लाल ने जमकर लगाए ठुमके, रोमांटिक केमिस्ट्री हुआ वायरल

Triveni
17 Feb 2021 5:38 PM IST
काजल राघवानी-खेसारी लाल ने जमकर लगाए ठुमके, रोमांटिक केमिस्ट्री हुआ वायरल
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना 'तकिया के साइड करा' इंटरनेट पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी गाना 'तकिया के साइड करा' इंटरनेट पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गान में काजल के साथ खेसारी जबरदस्त ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने का शानदार म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। वैसे आपको खेसारी और काजल पर फिल्माया गया यह गाना कैसा लगा? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।


Next Story