मनोरंजन

यूट्यूब पर धमाल मचा रहे काजल राघवानी और खेसारी का रोमांस वीडियो, मदहोशी देख फिदा हुए लोग

Rani Sahu
4 July 2022 1:42 PM GMT
यूट्यूब पर धमाल मचा रहे काजल राघवानी और खेसारी का रोमांस वीडियो, मदहोशी देख फिदा हुए लोग
x
खेसारी लाल यादव की रियूमर्ड गर्लफ्रेंड (Khesari lal yadav rumoured girlfriend) काजल राघवानी एक्टर से अलग होने के बाद इस समय अलग – अलग एक्टर के साथ काम करती हुईं नजर आ रहीं हैं

Kajal Raghwani Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की रियूमर्ड गर्लफ्रेंड (Khesari lal yadav rumoured girlfriend) काजल राघवानी एक्टर से अलग होने के बाद इस समय अलग – अलग एक्टर के साथ काम करती हुईं नजर आ रहीं हैं। काजल राघवानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुईं है। अभी भी खेसारी लाल और काजल राघवानी के पुराने गानों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। इस जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। इस समय भोजपुरी फिल्म 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा' (Main Sehra Bandh Ke Aaunga) का गाना ऐसे जानी रुपवा निहारा ऐ बलम (Aise Jani Rupwa Nihara Aey Balam) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी एक दूसरे की बाहों में खोएं हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को कल्पना (Kalpna) ने गाया है। व्यूज के मामले में ये गाना 10,958,522 का आंकड़ा क्रॉस कर चुका है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी और काजल राघवानी के आधी रात को सबकी नजरों से बचकर रोमांस करते हुए नजर आते हैं। मैं सेहरा बांध का आऊंगा' फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, प्रियंका पंडित अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story