मनोरंजन

काजल राघवानी और खेसारी लाल का भोजपुरी गाना, बेड पर किया रोमांस, वीडियो ने जीता दर्शकों का दिल

jantaserishta.com
23 Nov 2021 11:19 AM IST
काजल राघवानी और खेसारी लाल का भोजपुरी गाना, बेड पर किया रोमांस, वीडियो ने जीता दर्शकों का दिल
x

Bhojpuri Latest Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गानों को लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं. इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो काफी हिट हैं और बड़ी संख्या में उनके फैन्स हैं. काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट सॉन्ग्स (Bhojpuri Hit Songs) दिए हैं. उनके साथ एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी काफी पॉपुलर है.

खेसारी और काजल का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर तहलका (Youtube Viral Songs) मचा रहा है. इस भोजपुरी गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Romance) बेड पर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.
काजल और खेसारी के इस गाने का नाम 'आहो एह ओरिया' है. यह सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग साल 2018 में रिलीज किया गया था. इसे अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर इसे पोस्ट किया गया है. फिल्म का नाम 'नागदेव' है और इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं और डायरेक्टर देव पांडे हैं.
गाने में खेसारी और काजल दोनों जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं. गाने को 62 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अब तक 4 हजार से ज्यादा यूजर्स कॉमेंट्स कर चुके हैं. प्रिंस वर्मा नामक यूजर ने लिखा है, ''फैनटास्टिक सॉन्ग.'' एक और शख्स ने कहा कि लवली सॉन्ग एंड डांस. बता दें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता काफी अधिक है. दोनों ने कई वीडियोज में साथ काम किया है.
खेसारी और काजल का एक और भोजपुरी वीडियो है, जिसे उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं. इसमें दोनों ने 'जबले जगल बानी' नामक गाने पर डांस किया है. यह 'संघर्ष' फिल्म का गाना है, जो काफी सुपरहिट है. गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया, जिसके 24 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story