मनोरंजन
काजल पिसाल ने दिया था 'दयाबेन' के लिए ऑडिशन, नहीं मिल रहा काम तो की यह अपील
Rounak Dey
11 Nov 2022 10:54 AM IST

x
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने अप्रोच नहीं किया है। मैं नए शोज करने के लिए उपलब्ध हूं।'
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज टीवी के पॉपुलर शोज में शुमार है। जितना पॉपुलर यह शो है, उतने ही हिट इसके किरदार रहे हैं। तेरह साल बाद भी जेठालाल से लेकर दयाबेन, बापू जी और तप्पू जैसे किरदारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन जब से 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी ने 'तारक मेहता' छोड़ा, तब से इसकी पॉपुलैरिटी घटने लगी। दिशा वकानी ने 2017 में इस शो को अलविदा कह दिया था और तब से फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस काजल पिसाल ने दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उनका इसके लिए सिलेक्शन नहीं हुआ।
Kajal Pisal के लिए अब मुसीबत यह हो रही है कि दयाबेन के ऑडिशन के बाद से उन्हें अन्य शोज के लिए अप्रोच ही नहीं किया जा रहा है। काजल पिसल पिछली बार टीवी शो 'सिर्फ तुम' में नजर आई थीं, जो इसी साल बंद हुआ। तब से काजल पिसाल नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं, पर यह इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
काजल पिसाल ने दिया ऑडिशन, नहीं बन पाईं 'दयाबेन'
काजल पिसाल ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने 'दयाबेन' के रोल के लिए ऑडिशन दिया। काफी समय तक इंतजार भी किया, पर कॉल नहीं आया। बाद में पता चला कि उनका सिलेक्शन नहीं हुआ है। काजल पिसाल ने आगे कहा कि लेकिन कुछ प्रोडक्शन हाउसेज को लग रहा है कि अब वह दयाबेन का रोल कर रही हैं। इसलिए उन्हें कोई अप्रोच नहीं कर रहा है। काजल पिसाल ने कहा, 'मैंने अगस्त में दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी क्योंकि मैंने सिर्फ ऑडिशन दिया था। लेकिन बात नहीं बनी। मैं इंतजार करती रही कि मेकर्स कुछ जवाब देंगे, पर उनकी तरफ से कोई कॉल नहीं आया तो मुझे लगा कि शायद मैं सिलेक्ट नहीं हुई।'
काजल पिसाल को नहीं मिल रहा काम, की यह अपील
काजल पिसाल ने आगे कहा, 'लेकिन प्रोडक्शन हाउसेज और कास्टिंग डायरेक्टर्स को ऐसा लग रहा है कि मैं 'तारक मेहता' में दयाबेन का रोल करुंगी, इसलिए वो मुझे काम के लिए अप्रोच ही नहीं कर रहे हैं। यह मुझे तब महसूस हुआ जब उन्होंने मुझे कॉल किया और पूछा कि क्या मैंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साइन कर लिया है? मैं क्लियर कर देना चाहती हूं कि ऑडिशन दिए जाने के बाद भी मुझे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने अप्रोच नहीं किया है। मैं नए शोज करने के लिए उपलब्ध हूं।'
TagsPublic relations latest newspublic relations newspublic relations news webdeskpublic relations latest newstoday's big newstoday's important newspublic relations Hindi newscountry-world newsstate wise newsHindi newstoday's news big newspublic relations new newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





