मनोरंजन
काजल अग्रवाल की बहन रियल लाइफ वेडिंग की खूबसूरत PHOTOS कीं शेयर, जमकर हुईं वायरल
Shubhra Nandy
3 Dec 2020 4:34 PM IST

x
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की बहन निशा को उनकी याद सकता रही है। बुधवार को निशा ने सोशल मीडिया पर काजल की रियल और रील वेडिंग की तस्वीरों को पोस्ट किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की बहन निशा को उनकी याद सकता रही है। बुधवार को निशा ने सोशल मीडिया पर काजल की रियल और रील वेडिंग की तस्वीरों को पोस्ट किया है। पहली फोटो हाल ही में हुई काजल की वेडिंग सेरेमनी की है। जिसमें रेड सूट में नजर आ रहीं काजल अपनी बहन के साथ पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो एक पुराने कॉमर्शियल शूट की है। जिसमें काजल और निशा एक साथ नजर आई थीं। इस शूट में काजल ने एक दुल्हन का रोल अदा किया था।
काजल की बहन ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा- 'रियल वर्सेज रील, काजल अग्रवाल वापस आ जाओ।' निशा ने काजल की शादी की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। काजल और उनके पति गौतम किचलू के साथ एक फोटो शेयर करते हुए निशा ने लिखा था- 'जैसा कि आपने इस नई यात्रा को अपनी जिंदगी में शुरू किया है। इसके शानदार, क्रेजी, अविश्वनीय और यादगार बनाएं। आपकी जिंदगी खुशियों और प्यार से भरी हो।'
निशा ने इसे अब तक की सबसे खूबसूरत शादी भी बताया है। काजल की बहन ने एक पोस्ट में लिखा था कि यह अब तक की सबसे खूबसूरत शादी है जिसे उन्होंने देखा है। निशान ने अपनी बहन काजल के बारे में लिखा, 'मुझे नहीं पता कि वेडिंग के बारे में क्या है। लेकिन यह फैक्ट है कि लड़की अपने माता-पिता को घर को छोड़ने जा रही है। मेरी शादी को 7 साल हो चुके हैं और मैं दूर रहती हूं। काजल ने अपनी लाइफ का ज्यादातर समय शूटिंग में बिताया है। फिर भी यह फैक्ट कि वह अब हमारे माता-पिता के घर पर रहने वाली नहीं है। इस बात ने हमें इमोशनल कर दिया है।'
आपको बता दें कि काजल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर को सात फेरे लिए थे। दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद कपल मालदीव हनीमून के लिए गए थे। काजल के मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
Next Story





