मनोरंजन

प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद लॉन्च होने के बाद स्टाइल काजल अग्रवाल, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिया पोज

Neha Dani
4 Jan 2022 2:53 AM GMT
प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद लॉन्च होने के बाद स्टाइल काजल अग्रवाल, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिया पोज
x
जिसके बाद इंडस्ट्री में मशहूर हुईं। बॉलीवुड के अलावा काजल साउथ की कई फिल्में कर चुकी हैं

अभिनेत्री काजल अग्रवाल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बीते कुछ समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे जिसके बाद हाल ही में उनके पति गौतम किचलू ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। काजल ने साल 2020 में गौतम के साथ सात फेरे लिए थे। कपल घर में नए मेहमान के स्वागत के लिए काफी उत्साहित है। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद काजल पहली बार स्पॉट की गईं। उनके साथ गौतम किचलू भी थे। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए। काजल का वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं


काजल और गौतम को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान काजल बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। लुक्स की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का लूज टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स पहना था। वहीं गौतम ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी किया। कोरोना को देखते हुए दोनों ने मास्क लगा रखा था। बाद में काजल सभी फोटोग्राफर्स से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने की सलाह देती हैं। वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।
फैन्स दे रहे बधाई
वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, 'दोनों को बधाई। भगवान आपको एक स्वस्थ बेबी दे।' एक अन्य फैन कहते हैं, 'सुंदर होने के साथ गुड हार्ट भी।' एक अन्य ने लिखा- 'बधाई हो आपके बेबी के लिए।'
गौतम ने पोस्ट लिखकर किया कंफर्म
बता दें कि 1 जनवरी को गौतम किचलू ने कालज की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '2022 आपका इंतजार कर रहा है।' इसके साथ उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी भी शेयर किया। गौतम के पोस्ट के बाद फैन्स कपल को बधाई देने लगे।
करियर की खास बातें
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, 30 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। गौतम पेशे से बिजनेसमैन हैं। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। काजल ने बॉलीवुड में फिल्म 'क्यों हो गया ना' से डेब्यू किया था। वह अजय देवगन संग फिल्म 'सिंघम' में नजर आईं, जिसके बाद इंडस्ट्री में मशहूर हुईं। बॉलीवुड के अलावा काजल साउथ की कई फिल्में कर चुकी हैं


Next Story