मनोरंजन
काजल अग्रवाल ने पति और बेटे संग मनाया जन्मदिन, तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों का जताया आभार
jantaserishta.com
23 Jun 2025 1:12 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह फैमिली के साथ 'बीच' पर इंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री अपने बेटे और पति के साथ कीमती समय बिताती देखी जा सकती हैं।
पहली तस्वीर में वह रेत में लेटी हुई कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। दूसरी में वह अपने बच्चे को गोद में लिए पति का हाथ पकड़े हैं। तीसरी तस्वीर में वह स्वीमिंग पूल के अंदर बेटे को गोद में लिए हुए हैं।
पोस्ट को शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे दोस्तों, फैंस, परिवार, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आप सभी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजकर मेरे दिन को और भी अच्छा बना दिया।" काजल अग्रवाल 19 जून को 40 साल की हो गईं।
अभिनेत्री का जन्म मुंबई में हुआ था; वह एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता, विनय अग्रवाल, बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां, सुमन अग्रवाल, उसी कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी छोटी बहन, निशा अग्रवाल, भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिव हैं।
काजल ने मुंबई के सेंट ऐन्स हाई स्कूल और जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई की, फिर के.सी. कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया। 30 अक्टूबर, 2020 को काजल ने मुंबई के बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने नील रखा है।
उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह शंकर के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘इंडियन 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इंडियन 1 और 2 का भी निर्देशन शंकर ने ही किया था। अभिनेत्री तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ में भी हैं, जिसमें वह माता पार्वती देवी की भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भी कैमियो करेंगे। इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा, ‘उमा’ और ‘काजल कार्तिका’ जैसी फिल्में भी अभिनेत्री के खाते में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





