मनोरंजन

कैलाश खेर को खेलो इंडिया गेम्स के कार्यक्रम के दौरान आयोजकों पर आया गुस्सा, बताया यह कारन

suraj
26 May 2023 9:52 AM GMT
कैलाश खेर को खेलो इंडिया गेम्स के कार्यक्रम के दौरान आयोजकों पर आया गुस्सा, बताया यह कारन
x

मनोरंजन: गायक कैलाश खेर का खेलो इंडिया कार्यक्रम में आयोजकों पर गुस्सा फूट पड़ा है। वे लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में भाग लेने पहुंचे थे। कैलाश खेर गायक हैं। वह काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए हैं। उनके गाए हुए गानों पर आज भी फैंस डांस करने को मजबूर हो जाते है।

कैलाश खेर को गुस्सा क्यों आया है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित खेलो इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ पहुंचे गायक कैलाश खेर का गुस्सा फूट पड़ा है। उनकी कई ऑडियो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें आयोजकों को लताड़ते हुए देखा जा सकता है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 उत्तर प्रदेश में लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी में हो रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मई गुरुवार को हुआ है और इसका समापन 3 जून को होना है।

क्या बीमार थे कैलाश खेर?

कैलाश खेर को इस अवसर पर कई लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। इस बीच उनके कई वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें आयोजकों को फटकार लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बावजूद वह गाना गाने आए हैं व उन्हें 1 घंटे से इंतजार कराया जा रहा है। उन्होंने आयोजकों पर कार्यक्रम का सही से आयोजन नहीं करने व बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

कैलाश खेर ने क्या लखनऊ में गानों पर लाइव परफॉर्म किया?

बाद में कैलाश खेर का गुस्सा शांत हुआ व उन्होंने स्टेज पर काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उत्तर प्रदेश के खेल और युवा मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल को भी कैलाश खेर के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

कैलाश खेर ने प्रभास की फिल्म बाहुबली में कौन-सा गाना गाया था?

कैलाश खेर सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी खुश रहते है। उन्होंने प्रभास की फिल्म बाहुबली में भी गाना गाया था। उनका गाया गाना 'कौन है वो' भी काफी वायरल हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके है।

Next Story