मनोरंजन

कडुवा 2 का टीज़र आउट, विवेक ओबेरॉय का भी दिखा दमदार अंदाज

Neha Dani
14 Jun 2022 8:17 AM GMT
कडुवा 2 का टीज़र आउट, विवेक ओबेरॉय का भी दिखा दमदार अंदाज
x
सुकुमारन एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।

साउथ फिल्मों (South Films) का बोलबाला हर तरफ है। साउथ की फिल्मों का इंतजार फैंस को हमेशा ही रहता है। वहीं अब पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) एक बार फिर पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। दरअसल पृथ्वीराज सुकुमारन इस बार एक नए और दमदार अंदाज में नजर आएंगे। हाल ही में उनकी फिल्म कडुवा (Kaduvo) का टीजर जारी हो गया है जिसने स्क्रीन पर आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

आप इस टीजर में (Kaduvo Teaser Out) देख सकते है कि, पृथ्वीराज सुकुमारन दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे है और ये टीजर एक्शन, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर है जिसे लोग बार-बार देख रहे है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) है साथ ही फिल्म में अमला पॉल और तालिब मोहम्मद भी नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एडम जोन फेम राइटर जिनु वी अब्राहम ने लिखी है। पृथ्वीराज सुकुमारन सऊदी अरब में एक प्रवासी मजदूर नजीब का किरदार निभाएंगे।



आपको बता दें, विवेक ओबेरॉय का एक्शन लुक देख फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। टीजर में देखने को मिल रहा है कि विवेक ओबेरॉय एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं और उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि अभी तक इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म की बात करें तो फिल्म की कहानी एक रेगिस्तान के बीच में फंसने को लेकर है जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन कई परेशानियां आती है जिनसे वो लड़ते है और अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं। ऐसा शायद पहली दफा हो रहा है कि जब विवेक ओबेरॉय और पृथ्वीराज सुकुमारन एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।

Next Story