अन्य

Kabir Singh की एक्ट्रेस निकिता दत्त को हुआ कोरोना

Rounak Dey
7 April 2021 9:17 AM IST
Kabir Singh की एक्ट्रेस निकिता दत्त को हुआ कोरोना
x
मुझे 10 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटीन होने और आराम करने की सलाह दी गई है।'

कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर ने बॉलिवुड (Bollywood) को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। एक दिन पहले ही कटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब ऐक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। निकिता ने अपनी रिपोर्ट आने के बाद खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। केवल निकिता ही नहीं बल्कि हाल में दिल्ली में रहने वाली उनकी मां भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

'द बिग बुल' की स्क्रीनिंग की तैयारी कर रही थीं निकिता
साल 2012 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहने के बाद टीवी सीरियल 'एक दूजे के वास्ते' से मशहूर हुईं और फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के साथ ऐक्ट्रेस जिया शर्मा का किरदार निभा चुकी निकिता जल्द ही अभिषेक बच्चन के लीड रोल वाली फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आने वाली हैं। निकिता अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग की तैयारी कर रही थीं मगर इसी बीच उनकी COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शूटिंग के दौरान डायरेक्टर और को-ऐक्टर भी हुए कोरोना पॉजिटिव
निकिता इस समय अपनी आने वाली डांस मूवी 'रॉकेट गैंग' की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उनके साथ आदित्य सील लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी दौरान वह कोरोना से संक्रमित हुई हैं। निकिता ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन ऐक्टिंग आपको धैर्य सिखा देती है। हम 2019 से फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं जो कोरोना के कारण हमें टालनी पड़ी थी। पिछले साल दिसंबर में हमने शूटिंग शुरू की लेकिन डायरेक्टर बॉस्को मार्टिस कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद आदित्य सील और अब मैं कोरोना पॉजिटिव निकली हूं। मुझे 10 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटीन होने और आराम करने की सलाह दी गई है।'




Next Story