मनोरंजन
'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस ने जिम में किया HOT वर्कआउट, VIDEO देख इम्प्रेस हुए फैंस
Shubhra Nandy
9 Jan 2021 5:56 PM IST

x
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने साल 2021 की बेहद जोशीले अंदाज में शुरुआत की है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने साल 2021 की बेहद जोशीले अंदाज में शुरुआत की है. कियारा ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो जिम में हॉट अंदाज में कसरत करती हुई नजर आ रही हैं. स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पेंट्स पहनी हुईं कियारा का ये अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है और लोग भी इस बात से दंग हैं कि ये वही कियारा है जिसमें प्रीती के सीधे-साधे रूप में फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में देखा गया था.
कियारा ने अपने इस वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा "2021 के लिए चार्ज हूं." इंटरनेट पर उनके इस वीडियो कुछ ही समय में लाखों लोगों ने देखा और इसे ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर ये ताबड़तोड़ वायरल (Viral) भी हो चला है.
बात करें फिल्मों की तो कियारा हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी' में नजर आईं थी. फिल्म ने दर्शकों के खास प्रदर्शन नहीं किया. इन दिनों वो फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए शूट कर रही हैं जिसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी.
Next Story





