
x
Entertainment मनोरंजन : शेफाली जरीवाला का कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उनके निधन पर हर कोई हैरान है। वह 42 साल की थीं। रात को उनको अचानक कार्डियक अरेस्ट आया।
इसके बाद उनके पति ने उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल आने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' गाने से बहुत मशहूर हुई थीं। वह चाहती थीं कि उन्हें आखिरी वक्त तक इसी नाम से जाना जाए। पिछले साल शेफाली जरीवाला पारस छाबड़ा के पोडकास्ट में नजर आईं।
बातचीत उन्होंने बताया था कि वह चाहती हैं कि वह मरते दम तक 'कांटा लगा गर्ल' के तौर पर जानी जाएं। शेफाली ने कहा था 'पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही 'कांटा लगा गर्ल' हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे इस नाम से प्यार है। मैं चाहती हूं कि मुझे आखिरी दम तक 'काटा लगा गर्ल' के तौर पर जाना जाए।'
TagsशेफालीसपनाShefaliSapnaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





