मनोरंजन

सिर्फ टच में रहना काफी नहीं, दिल से जुड़ना भी रिश्ते में जरूरी: आदित्य रॉय कपूर

jantaserishta.com
14 Jun 2025 11:03 AM IST
सिर्फ टच में रहना काफी नहीं, दिल से जुड़ना भी रिश्ते में जरूरी: आदित्य रॉय कपूर
x
नई दिल्ली: एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' को लेकर काफी चर्चा में हैं। आईएएनएस से बात करते हुए एक्टर ने दिल से जुड़े रिश्तों पर जोर दिया। उन्होंने बताया है कि आजकल के जमाने में लोग लगातार बात करते रहते हैं, लेकिन असल में जुड़ाव कम होता है। उनका मानना है कि सिर्फ 'टच में रहना' ही काफी नहीं होता, दिल से जुड़ना भी जरूरी होता है, ताकि रिश्ते गहरे और मजबूत बने रहें।
आदित्य ने कहा कि फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में कई कहानियां हैं, जो आज के प्यार और रिश्तों के बारे में हैं, जहां कभी-कभी लोग जुड़ते हैं और कभी-कभी टूटते भी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये कहानियां सिर्फ अलगाव की नहीं हैं, बल्कि जुड़ाव की भी हैं। आजकल की दुनिया में हम पहले से ज्यादा जुड़े हुए हैं।"
आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अगर आप चाहें तो किसी से तुरंत जुड़ सकते हैं, पर मुझे नहीं पता कि इससे रिश्ते और बेहतर होंगे या नहीं। और यह एक सवाल है जो हमें खुद से बार-बार पूछना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी हम किसी से हमेशा बात करते रहते हैं, लेकिन अगर वह बातचीत दिल से नहीं है, तो फिर वह बात करने का मतलब क्या रह जाता है?"
आदित्य ने आगे कहा, "कभी-कभी हमें लगता है कि हम अपने दोस्तों से जुड़े हुए हैं क्योंकि हम एक-दूसरे को लगातार मीम्स भेजते रहते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि ये बातें सच में मतलब वाली बातचीत हैं या नहीं। ये मैसेज गहरी बातचीत की जगह नहीं ले सकतीं।"
एक्टर ने कहा, "इसलिए मेरा मानना है कि यह बहुत जरूरी है कि हम अपने रिश्तों के बारे में सोचते रहें और समझें कि क्या सिर्फ बात करते रहने का मतलब है कि हम सच में जुड़े हुए हैं, या फिर यह सिर्फ दिखावा है।"
फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान हैं। 'मेट्रो... इन दिनों' में आधुनिक और जटिल रिश्तों की कहानी है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के अलावा, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे मशहूर कलाकार हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story