मनोरंजन
जूनियर एनटीआर की फिल्म की रिलीज टली, अब 2027 में देगी दस्तक
jantaserishta.com
21 April 2026 1:45 PM IST

x
हैदराबाद: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और मशहूर निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली बड़ी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस प्रोजेक्ट को फिलहाल अस्थायी नाम 'एनटीआर नील' दिया गया है। यह फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच हलचल तेज हो गई। इस फिल्म को पहले से ही बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए हर छोटी-बड़ी अपडेट लोगों का ध्यान खींच रही है।
मेकर्स ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि 'एनटीआर नील' अब 11 जून 2027 को रिलीज होगी। इस पोस्ट में एक पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में फिल्म का नाम और नई रिलीज तारीख बड़े अक्षरों में लिखे गए। साथ ही कैप्शन में बताया गया कि 20 मई को फिल्म की पहली झलक दिखाई जाएगी।
वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी इंस्टाग्राम पर वही पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उनका राज है और उनकी जमीन है, और 'एनटीआर नील' के लिए 11 जून 2027 की तारीख तय हो चुकी है।" पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी ताकतवर और प्रभावशाली रहेगा।
फिल्म को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह है। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है, तभी से फैंस इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। कुछ खबरें यह भी कह रही हैं कि फिल्म में अनिल कपूर और बीजू मेनन भी नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हो चुकी है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। कई बड़े निर्माता मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। निर्देशक प्रशांत नील इससे पहले भी बड़ी एक्शन फिल्में बना चुके हैं, इसलिए उनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





