मनोरंजन

जूही चावला ने शेयर किया Aamir Khan के भांजे का सीक्रेट, दी चौंकाने वाली जानकारी

jantaserishta.com
16 Jan 2022 9:53 AM IST
जूही चावला ने शेयर किया Aamir Khan के भांजे का सीक्रेट, दी चौंकाने वाली जानकारी
x

नई द‍िल्ली: बॉलीवुड की हसीनाओं पर भला किसका दिल नहीं आता. पब्ल‍िक से लेकर बीटाउन के शहजादे भी, कई एक्ट्रेसेज पर अपना दिल हार चुके हैं. आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान भी छोटी सी उम्र में एक ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे. किस्सा मजेदार है. दो दिन पहले इमरान के बर्थडे पर पूर्व मिस इंड‍िया रह चुकीं एक्ट्रेस जूही चावला ने इमरान के इस क्यूट सीक्रेट को शेयर किया है.

जूही चावला ने इमरान को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट लिखा 'इमरान जब 6 साल का था तब उसने मुझे प्रपोज किया था!!!हीरे की पहचान तब से है उसमें !!! हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे यंग Suitor को!!!तुम्हारे लिए 100 पेड़ इमरान...' जूही ने अपने इस पोस्ट को इमरान के बचपन की तस्वीर के साथ साझा की है, जिसमें वे सफेद कुर्ता पायजामा पहने बच्चों के साथ खेलते नजर आए.
इमरान ने जूही संग उनकी डेब्यू मूवी कयामत से कयामत तक में काम किया है. इसमें इमरान ने यंग आमिर खान का रोल अदा किया था. बाद में साल 2008 में डायरेक्टर अब्बास टायरवाला की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में जेनेल‍िया डिसूजा के साथ इमरान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्हें पिछली बार 2015 में कट्टी बट्टी में कंगना रनौत के अपोज‍िट देखा गया था. अब फिल्मी पर्दे से दूर हुए उन्हें लगभग सात साल बीत चुके हैं.
इमरान अपनी मैर‍िड लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में थे. पत्नी अवंतिका मलिक संग उनके सेपरेशन को लेकर खूब शोर मचा था. दोनों की एक बेटी भी है. आठ साल की शादी के बाद 2019 में दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया. अब अवंतिका अपनी बेटी को साथ लेकर रहती हैं. चर्चा ये भी थी कि इमरान का साउथ एक्ट्रेस लेखा वॉश‍िंगटन के साथ अफेयर है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story