मनोरंजन

केपटाउन से जूही चावला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, स्माइल करते दिखी एक्ट्रेस

Triveni
29 May 2021 10:43 AM IST
केपटाउन से जूही चावला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, स्माइल करते दिखी एक्ट्रेस
x
भारत में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे है। यहां काफी तेजी से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में पिछले डेढ़ दो महीने यहां लॉकडाउन लगाया हुआ है।


जिसके चलते कुछ फिल्मी सितारें हैं तो इन दिनों अपने शहर से दूर विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। इन्ही में से एक हैं एक्ट्रेस जूही चावला। मुंबई में कोरोना को बढ़ता देख एक्ट्रेस इन दिनों जूही केपटाउन जा पहुंची हैं। जहां छुट्टियां का मजा ले रही हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला भले ही फिल्मों में अब ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इन दिनों जूही केपटाउन में हैं और छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। केपटाउन साउथ अफ्रीका का एक खूबसूरत शहर है और सितारों के लिए हॉलीडे का परफेक्ट डेस्टिनेशंस भी कहा जाता है।
जूही लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'बस इन नजारों से प्यार हो गया, साफ नीला सागर और खुला आसमान और ताजी हवा... आहा.. शानदार दृश्य।'
जूही चावला पर्यावरण को लेकर बेह सजग हैं। पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए वह अपनी तरफ से भरपूर योगदान देती हैं।
आपको बता दें लॉकडाउन के समय में जूही ने अपने फार्महाउस के दरवाज़े भूमिहीन किसानों के लिए खेती के लिए खोल दिए थे। जूही ने यह सुनिश्चित किया था कोरोना संकट और आर्थिक सकंट की दोहरी मार झेल रहे भूमिहीन किसान उनकी जमीन पर खेती कर अपना गुज़ारा करें।
बहरहाल बेशक जूही चावला इन दिनों फिल्मों से दूर है लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को काफी एंजॉय कर रही हैं। जूही चावला अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खेती बाड़ी की तस्वीरें शेयर करती रहती है।


Next Story