मनोरंजन

'जुग जुग जियो' के ट्रेलर डेट का हुआ खुलासा, दिखेगा फैमिली ड्रामा

Neha Dani
20 May 2022 3:55 AM GMT
जुग जुग जियो के ट्रेलर डेट का हुआ खुलासा, दिखेगा फैमिली ड्रामा
x
कुली नम्बर 1 के बाद वरुण धवन डेढ़ साल बाद स्क्रीन पर लौट रहे हैं, जिसके लिए उनके चाहने वाले काफी उत्सुक हैं।

वरुण धवन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुग-जुग जियो' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद से ही पसंदीदा सितारो को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा झक्कास अभिनेता अनिल कपूर और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के कई मोशन पोस्टर्स आने के बाद अब फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा इसकी भी घोषणा कर दी गई है।

'जुग-जुग जियो' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज


वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और मनीष पॉल के अलावा होस्ट मनीष पॉल और सोशल मीडिया स्टार प्राजक्ता कोली भी फिल्म 'जुग-जुग जियो' का हिस्सा हैं। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 22 मई 2022 यानी कि सोमवार को रिलीज होगा। वरुण ने ट्रेलर की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह संडे फनडे होने वाला है क्योंकि 'जुग-जुग जियो का ट्रेलर आ रहा है। हंसने के लिए और अपने परिवार के साथ डांस करने के लिए बिलकुल तैयार हो जाइए।
ट्रेलर रिलीज की डेट ने बढाई फैंस की उत्सुकता
वरुण धवन ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया, उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की, हालांकि वरुण के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर चाचा अनिल कपूर की खिंचाई करते हुए नजर आए। अर्जुन ने वरुण की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अनिल कपूर हॉलीवुड स्टाइल में डांस कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं ट्रेलर का इंतजार नहीं कर सकती हूं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'यस फाइनली'। अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं फिल्म को देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं'।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी जुग-जुग जियो
वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं, तो वहीं इस फिल्म को करण जौहर वायाकॉम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इन सभी कलाकारों के अलावा फिल्म में वरुण सूद भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कुली नम्बर 1 के बाद वरुण धवन डेढ़ साल बाद स्क्रीन पर लौट रहे हैं, जिसके लिए उनके चाहने वाले काफी उत्सुक हैं।


Next Story