मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस करने के बाद OTT पर रिलीज होगी 'जुग जुग जीयो'

Rani Sahu
22 July 2022 7:40 AM GMT
बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस करने के बाद OTT पर रिलीज होगी जुग जुग जीयो
x
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा अडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ (Jugjugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती दिखाई दी थी

मुंबई: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा अडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जुग जुग जीयो' (Jugjugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती दिखाई दी थी। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के साथ ही नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी नई पारी की शुरुआत की थी। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। फिल्म 'जुग जग जियो' अब ओटीटी पर रिलीज होगी और दर्शक इसे घर पर देख सकते हैं।

फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। Amazon Prime Day यानि 23-24 जुलाई को दर्शकों को फिल्मों की खास दावत मिलेगी। फिल्म 'जुग जग जियो' भी 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
'जुग जुग जीयो' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
कियारा आडवाणी, वरुण धवन स्टारर 'जुग जग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह पारिवारिक रिश्तों के बारे में एक कॉमेडी है। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। दर्शकों को इस फिल्म में दमदार स्टार कास्ट देखने को मिल रही है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story