मनोरंजन

KBC 13 से करोड़पति बनीं हिमानी बुंदेला से मिलने उनके घर पहुंचे जुबिन नौटियाल

Tara Tandi
5 Sept 2021 12:03 PM IST
KBC 13 से करोड़पति बनीं हिमानी बुंदेला से मिलने उनके घर पहुंचे जुबिन नौटियाल
x
कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं हिमानी बुंदेला की हाल ही में बड़ी इच्छा पूरी हो गई है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं हिमानी बुंदेला की हाल ही में बड़ी इच्छा पूरी हो गई है. दरअसल, हिमानी जब शो में आई थीं तब उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने बताया था कि वह जुबिन नौटियाल की बड़ी फैन हैं.

इतना ही नहीं बिग बी ने शो के दौरान हिमानी की जुबिन से बात भी करवाई थी. उस वक्त जुबिन ने ये भी कहा था कि वह हिमानी से जरूर मिलना चाहेंगे. हिमानी, जुबिन से बात करके काफी खुश हुई थीं और उन्होंने बिग बी को इसके लिए शुक्रिया भी कहा था.


अब जुबिन अपना वादा पूरा करने हिमानी के घर पहुंचे और उन्होंने हिमानी को सरप्राइज भी दिया. जुबिन ने ये सरप्राइज हिमानी की बहन के साथ मिलकर प्लान किया. जुबिन एक जर्नलिस्ट बनकर उनके घर जाते हैं और हिमानी से बात करते हैं.


इस दौरान हिमानी कहती हैं कि वह जुबिन से मिलना चाहती हैं. तभी जुबिन इंटरव्यू के बीच में गाना शुरू कर देते हैं और हिमानी सरप्राइज हो जाती हैं कि उनके फेवरेट सिंगर उनके सामने ही बैठे हैं.


हिमानी से मिलने को लेकर जुबिन ने कहा, जब हिमानी ने मुझे वॉइस नोट भेजा तो मैं काफी प्रभावित हुआ. हिमानी और उनके परिवार से मुझे बहुत प्यार मिला और सबसे मिलकर मुझे काफी खुशी हुई.

Next Story