मनोरंजन

जूनियर एनटीआर ने शुरू की ‘वॉर 2’ की डबिंग

jantaserishta.com
11 Jun 2025 4:00 PM IST
जूनियर एनटीआर ने शुरू की ‘वॉर 2’ की डबिंग
x
मुंबई: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ की डबिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सामने आए एक वीडियो में एनटीआर सीढ़ियों से उतरते और जूते उतारकर डबिंग स्टूडियो में प्रवेश करते नजर आए। ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।
अभिनेता एनटीआर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में उनका किरदार “बेहद खास” है। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के लिए इतना प्यार मिलना सौभाग्य की बात है। ‘वॉर 2’ के लिए मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से मैं बेहद उत्साहित और खुश हूं। जब आप अपने रोल में इतनी मेहनत और पैशन डालते हैं, तो ऐसी प्रतिक्रिया देखना और भी रोमांचक होता है।”
अभिनेता का मानना है कि यह फिल्म उन्हें “पूरी तरह नए अंदाज” में पेश करती है, जिसे निभाने में उन्हें बहुत मजा आया और बहुत कुछ नया सीखने को मिला। अभिनेता ने उन दर्शकों के लिए भी यह फिल्म खास बताया, जो बड़े पर्दे पर अच्छी कहानी और शानदार सितारों को नए अंदाज में देखना पसंद करते हैं।
अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'वॉर 2' के बारे में बताया कि आखिर किस चीज ने उन्हें फिल्म के लिए सबसे ज्यादा प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वह फिल्म की दमदार कहानी और ऋतिक रोशन और एनटीआर की शानदार एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी दमदार कहानी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story