मनोरंजन

बेबी बॉय के माता-पिता बने जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन

Rani Sahu
30 Jun 2023 12:05 AM IST
बेबी बॉय के माता-पिता बने जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन
x
जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन ने अपनी चौथी संतान का स्वागत किया है। 19 मार्च को उनके घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ। कपल ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। साथ ही तस्वीर साझा करते हुए बेटे का नाम भी बताया है।जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन ने अपने बेटे का नाम व्रेन अलेक्जेंडर स्टीफंस रखा है। कपल को यह बेबी सरोगेसी के जरिए हुआ है। उन्होंने अपनी सरोगेट के बारे में लिखा, "एलेक्जेंड्रा हम आपको इस अविश्वसनीय उपहार के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं, जो आपने हमें दिया है और हमें दुनिया को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वह यहां है। एक नाम के साथ जो, आपसे हमेशा के लिए जुड़ा हुआ है।"
Next Story