मनोरंजन

जॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया भी हुए कोरोना संक्रमित

Rani Sahu
3 Jan 2022 9:22 AM GMT
जॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया भी हुए कोरोना संक्रमित
x
कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है

मुंबई। कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है। एक एक कर के बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अंशुला, अर्जुन, नोरा, मृणाल और अब जॉन अब्राहम ने भी इस बात कि पुष्टि की है कि वो और उनकी पत्नी प्रिया दोनों कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

जॉन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'तीन दिन पहले मैं किसी ऐसे के साथ संपर्क में आया था, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वो कोविड संक्रमित है। प्रिया और मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं ताकि किसी और के साथ संपर्क में नहीं आएं। हम दोनों ने वैक्सीन लगवाई हुई है और हम में हल्के लक्षण हैं।'

इसी के साथ जॉन ने सभी से सुरक्षित रहने और मास्क पहनने की भी अपील की है। इस खबर के मिलते भी जॉन के फैंस टेंशन में आ गए हैं। पिछले दिनोंल जॉन अब्राहम तब चर्चा में आए थे, जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया था। इस खबर के आने के बाद उनके पेज से सारे पोस्ट गायब हो गए थे। हालांकि, अब उनके सभी पोस्ट एक बार फिर से विजिबल हैं।
बता दें, कोरोना संक्रमण देशभर में फिर एक बार तेजी से फैल रहा है, जिसे देखते हुए कई राज्य सरकारों ने सावधानी के रूप में भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोक लगा दी है। महामारी का कहर सबसे ज्यादा दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में देखने को मिल रहा है।


Next Story