मनोरंजन

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हुई 100 करोड़ पार

SANTOSI TANDI
19 Feb 2024 12:13 PM GMT
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हुई 100 करोड़ पार
x
हुई 100 करोड़ पार
मुंबई : एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज की गई फिल्म में शाहिद और कृति की लव केमिस्ट्री कई फैंस को खूब अच्छी लगी। फिल्म एक रोबोट और साइंटिस्ट की इम्पॉसिबल लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार (18 फरवरी) को 6 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की भारत में कुल कमाई 58.20 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने 6.7 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली थी। इसने दूसरे दिन 9.65 करोड़, तीसरे दिन 10.50 करोड़, चौथे दिन 3.75 करोड़, पांचवें दिन 3.85 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़, 7वें दिन 3 करोड़, 8वें दिन 2.85 करोड़ और 9वें दिन 5 करोड़ रुपए कमाए।
गौरतलब है कि 10वें दिन फिल्म ने ओवरसीज में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का कुल कलेक्शन 107.86 करोड़ हो गया है। भारत की पहली एरियल फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारे हैं। इसके निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है। 'वॉर' और 'बैंग बैंग' के बाद यह ऋतिक और सिद्धार्थ के बीच तीसरा सहयोग है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'फाइटर' का सिनेमाघरों में चौथा सप्ताह चल रहा है और यह अपनी पकड़ बनाए हुए है। इसने 25वें दिन रविवार को 2.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 206.30 करोड़ रुपए हो गया है।
Next Story