जियो Hotstar ने मूड खराब कर दिया' – फैंस की नाराजगी क्यों?

New Delhi.नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस-4' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि यह सीरीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। इस सीजन में वकील माधव मिश्रा के रूप में लौटे पंकज त्रिपाठी की कहानी न सिर्फ बिल्कुल अलग है, बल्कि सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स भी आए हैं।क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन में किसकी कहानी पर फोकस किया गया है, यह तो हम जानेंगे, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी की सीरीज को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, लेकिन इसके साथ ही इस शो को पसंद करने वाले दर्शक ओटीटी हॉटस्टार पर भड़क गए हैं। क्रिमिनल जस्टिस 4 देखने के बाद लोग मेकर्स पर क्यों भड़के हैं, नीचे विस्तार से जानें:क्रिमिनल जस्टिस 4 में दिखाई गई है यह कहानीक्रिमिनल जस्टिस सीजन 4- ए फैमिली मैटर के चौथे सीजन में पंकज त्रिपाठी न सिर्फ एक मंझे हुए वकील के रूप में लौट रहे हैं, बल्कि उन्होंने अपनी खुद की 'माधव मिश्रा एंड एसोसिएशन कंपनी' भी शुरू की है।
इस बार वह सीरीज में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते नजर आ रहे हैं। डॉ. राज नागपाल का रोशनी नाम की एक नर्स से अफेयर होता है, लेकिन उस नर्स की हत्या हो जाती है, जिसका शक सीधे नागपाल और उसकी पत्नी अंजू पर जाता है। हत्या के आरोप में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।अब इन तीन एपिसोड के बाद क्या होता है, कहानी कैसे आगे बढ़ती है और कहानी में क्या ट्विस्ट आएगा, ये आपको नहीं पता होगा, क्योंकि मेकर्स ने अभी तक जियो हॉटस्टार पर 'क्रिमिनल जस्टिस-4' के सिर्फ तीन एपिसोड ही रिलीज किए हैं। शुरुआती तीन एपिसोड और पंकज त्रिपाठी की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर फैन्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन साथ ही वो जियो हॉटस्टार पर गुस्सा भी कर रहे हैं और उनसे सभी एपिसोड रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।क्यों चाहते हैं कि आपके सब्सक्राइबर चले जाएं





