मनोरंजन

यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा 'जीजा सेयान कई दs' सॉन्ग, देखें वीडियो

Gulabi
25 Feb 2022 3:01 PM GMT
यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा जीजा सेयान कई दs सॉन्ग, देखें वीडियो
x
भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं, खासतौर पर होली के लिए सिंगर्स के बीच गानें रिलीज करने की होड़ मची हुई है। ऐसे में अंकुश राजा ने भी अपना एक और होली स्पेशल (Holi Songs 2022) सॉन्ग जारी किया है। इस गाने का नाम है, 'जीजा सेयान कई दs' (jija Sayan Kaida)।
इस गाने में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बवाल मचा रही है। दोनों कलाकारों के आस पास होली का हुड़दंगी माहौल देखने को मिल रहा है, जो फैंस का दिल जीत रहा है।

गाने में अंकुश राजा और शिल्पी राज ने मिलकर आवाज दी है। बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा घूंघरू जी ने दिया है। लवली म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
Next Story