मनोरंजन

मनीषा को नेगेटिव दिखाने के लिए जिया ने पॉपुलर मीडिया फोटोग्राफर को दिए थे 1 करोड़

Manish Sahu
19 Aug 2023 8:33 AM
मनीषा को नेगेटिव दिखाने के लिए जिया ने पॉपुलर मीडिया फोटोग्राफर को दिए थे 1 करोड़
x
मनोरंजन: चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 की प्रतियोगी रही जिया शंकर फिनाले से पहले ही बाहर हो गई थीं, मगर अभी भी वह शो को लेकर सोशल मीडिया पर बात करती हैं। हाल ही में अब सोशल मीडिया पर खबर आ रही थी कि जिया ने मनीषा को नकारात्मक दिखाने के लिए पॉपुलर मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी को 4 लाख रुपये दिए थे। अब जिया शंकर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिया ने मनीषा और अभिषेक-मनीषा के प्रशंसक यानी कि अभिषा के प्रशंसकों को करारा जवाब दिया है।
दरअसल, जिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो साझा किया है जिसमें वह बोलती हैं 'यार, सीरियसली? मनीषा के प्रशंसक या अभिषा के प्रशंसक यार क्या चल रहा है। तुम लोगों के फेवरेट्स हैं, किसी और के भी फेवरेट्स हैं, मगर तुम लोग ये चीजें डाल रहे हो कि मैंने मनीषा को डिफेम करने के लिए विरल भयानी को 4 लाख दिए। 4 लाख नहीं यार 1 करोड़ दिए थे। क्या बकवास है ये? ऐसे गलत न्यूज फैला रहे हो। पहले सही चीजें पता करो। 1 करोड़ का तुमने 4 लाख कर दिया। इसके लिए तो इतनी मेहनत कर रही थी मैं। क्या यार मेरा पीआर ढंग से काम नहीं कर रही है।
वैसे बता दें कि जिया ने यह सब सीरियसली नहीं बल्कि मजाक में बोला है। वह यह बोलती हुई हंसती भी हैं। खैर मजाक में ही सही, मगर जिया ने गलत खबर वायरल करने वालों को अपना जवाब दे दिया है। हाल ही में जिया, अभिषेक मल्हान से मिलने हॉस्पिटल भी गई थीं। दरअसल, फिनाले के बाद अभिषेक सीधा हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। फिर जिया उनसे मिलने गईं तथा उनका हेल्थ अपडेट लिया। इतना ही नहीं इसके चलते जिया अभिषेक की मम्मी से भी मिलीं और दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड नजर आया। दरअसल, जब फैमिली टास्क में अभिषेक की मां शो में आई थीं तब उन्होंने अभिषेक को जिया से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने जिया का बहुत नेगेटिव रिव्यू दिया था।
Next Story