मनोरंजन

जाह्नवी कपूर जिम के बाहर आईं नजर, सलवार सूट में नजर आई बोनी कपूर की लाडली

Rounak Dey
30 Nov 2022 10:09 AM GMT
जाह्नवी कपूर जिम के बाहर आईं नजर, सलवार सूट में नजर आई बोनी कपूर की लाडली
x
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पर देखें जाह्नवी कपूर की नई तस्वीरें...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, उनके फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। जाह्नवी कपूर आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट हो जाती हैं तो फैंस की इच्छा पूरी हो जाती है। जाह्नवी कपूर एक बार फिर पैपराजी के कैमरे में कैद हुई हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पर देखें जाह्नवी कपूर की नई तस्वीरें...
जाह्नवी कपूर जिम के बाहर आईं नजर
जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह रेगुलर जिम जाकर वर्कआउट करती हैं। जाह्नवी कपूर अपनी जिम के बाहर आए दिन पैपराजी कैमरे में कैद होती हैं।
जाह्नवी कपूर पहना था सलवार सूट
जाह्नवी कपूर बुधवार को एक बार फिर अपनी जिम के बाहर स्पॉट हुई हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जाह्नवी कपूर जिम के बाहर सलवार सूट में नजर आईं।
जाह्नवी कपूर फोन पर बात करते हुईं स्पॉट
जाह्नवी कपूर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अलग अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह फोन पर बात करते हुए दिख रही हैं।
जाह्नवी कपूर अक्सर हो जाती हैं ट्रोल
जाह्नवी कपूर की तस्वीरों को जहां उनके फैंस पसंद करते हैं तो वहीं उनको तमाम लोग ट्रोल भी करते नजर आते हैं। हालांकि, जाह्नवी कपूर पर ट्रोल्स का कुछ खास असर पड़ता नहीं है।

Next Story