मनोरंजन
जाह्नवी कपूर ऑरेंज HOT ड्रेस में आईं नजर, PHOTO देख फैंस हुए Attracted
Shubhra Nandy
6 Jun 2021 7:57 AM IST

x
वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी सिजलिंग ब्राइट ऑरेंज हॉट फोटोज शेयर की हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी सिजलिंग ब्राइट ऑरेंज हॉट फोटोज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीरों को जाह्नवी के फैन्स खासे पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने, उसकी देखभाल और रक्षा के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है। अन्य सिलेब्स में दीया मिर्जा, हेमा मालिनी, शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, रवीना टंडन, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन शामिल हैं।
ऑरेंज हॉट ड्रेस में आईं नजर
फोटोज के साथ जाह्नवी ने लिखा, 'आइए हम इस पृथ्वी पर अन्य प्राणियों की तरह हल्के ढंग से चलना शुरू करें। क्या हम पहचान सकते हैं कि हमारा पर्यावरण एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी साझा करते हैं।' तस्वीरों में जाह्नवी चमकीले नारंगी रंग की शॉर्ट ड्रेस में, पौधों के साथ पोज देती नजर आ रही है।
कुछ दिनों पहले आया था थ्रोबैक वीडियो
कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी कपूर ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था जो कि काफी प्यारा था। वीडियो की शुरुआत में कैमरापर्सन जाह्नवी से कहता है- कैमरे की ओर देखो, तो जाह्नवी बहुत क्यूट अंदाज में कहती हैं- मुझे नहीं देखना। इसके साथ ही वीडियो में एक ओर जहां जाह्नवी कपूर क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके कुछ एक्सप्रेशंस काफी फनी भी हैं।
करण जौहर की तख्त में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आई थीं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में शुमार थे। वहीं जाह्नवी जल्दी ही दोस्ताना 2 में नजर आएंगी जिसके लिए हीरो की अभी तलाश है। दोस्ताना के अलावा जाह्नवी के खाते में गुड लक जैरी भी शुमार है। वहीं इन दोनों फिल्मों के साथ ही जाह्नवी के पास करण जौहर की तख्त भी है।
Next Story





