मनोरंजन

जाह्नवी कपूर से फोटोग्राफर ने पूछा 'क्या विकी कौशल की शादी में जाएंगी?'... तो मिला ये रिएक्शन

Rani Sahu
6 Dec 2021 9:07 AM GMT
जाह्नवी कपूर से फोटोग्राफर ने पूछा  क्या विकी कौशल की शादी में जाएंगी?...  तो मिला ये रिएक्शन
x
विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की रस्मों के शुरू होने का बस इंतजार है

विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की रस्मों के शुरू होने का बस इंतजार है। दोनों राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही आज शाम से कई बॉलीवुड सितारों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। रोहित शेट्टी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि वह शादी में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य सितारों के नाम भी सामने आए हैं जो कि विकी और कटरीना की शादी में मेहमान होंगे। इस बीच आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

कैसा था रिएक्शन
जाह्नवी दिल्ली से मुंबई लौटी हैं। वह एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। एयरपोर्ट पर पहुंचीं जाह्नवी ने येलो कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। वह अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रही होती हैं तभी एक फोटोग्राफर पहले उनका हाल-चाल पूछता है। फिर कहता है, 'मैम, आप शादी में नहीं जा रहीं?' जाह्नवी फोटोग्राफर की ओर देखती हैं, तभी आगे फोटग्राफर कहता है, 'विकी भाई की।' इतना कहते ही जाह्नवी हंसने का लुक देती हैं और गाड़ी में बैठ जाती हैं।
करण-फराह होंगे शामिल
अब जाह्नवी शादी में शामिल होंगी या नहीं यह तो जल्द ही पता चल ही जाएगा। बहरहाल खबरें हैं कि विकी और कटरीना की शादी में करण जौहर और फराह खान संगीत सेरेमनी की बागडोर संभालेंगे। शादी में 120 मेहमानों के आने की जानकारी सामने आई है।
ग्रैंड होगा रिसेप्शन
7 तारीख को संगीत का आयोजन होगा। अगले दिन मेहंदी सेरेमनी होगी। 9 दिसंबर को कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। शादी के बाद विकी और कटरीना एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे जिसमें बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।


Next Story