मनोरंजन
जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग की पूरी
jantaserishta.com
1 May 2023 4:03 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग क्रिकेट ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग पूरी कर ली है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के खत्म होने की खबर साझा की। फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की गई, जिस पर इट्स ए रैप लिखा हुआ है।
फोटो पर कैप्शन दिया था: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग खत्म। अंतिम पारी के लिए तैयार, हम आपको जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखेंगे!
यह दूसरी बार होगा जब राजकुमार और जाह्न्वी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों को इससे पहले 'रूही' में देखा गया था।
'मिस्टर एंड मिसेज माही' शरण शर्मा द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के साथ अपने निर्देशन की शुरूआत की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





