मनोरंजन

कटरीना कैफ को जाह्नवी कपूर ने दिया 'मुंहतोड़' जवाब, बोलीं- ट्रोलिंग की आदत

jantaserishta.com
5 Dec 2021 3:55 PM IST
कटरीना कैफ को जाह्नवी कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ट्रोलिंग की आदत
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने कपड़ो को लेकर चर्चा में घिर जाती हैं. और अगर किसी चीज के उपर कुछ बोल दे तो वह एक कॉन्ट्रोवर्सी में भी बदल सकती है. एसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के जिम शार्ट्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है. एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने उन लोगों के बारे में बात की जिन्हें उनके जिम के कपड़ो से दिक्कत है. जाह्नवी ने कहा जिम जाते वक्त उन्हें जो मीडिया से फैंस से प्यार मिलता है उससे वह काफी खुश हो जाती हैं. लेकिन जिन लोगों को इससे दिक्कत है उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्हें समझाना मेरा काम नहीं है. इंटव्यू के दौरान जाह्नवी ने कटरीना की बात पर निशाना साधते हुए यह बात कही है. जानवी ने कहा कई लोगों ने मुझसे बोला है कि हमने आपके जिम लुक की सभी तस्वीरें देखी हैं तो उन्हें में बताना चाहती हूं कि मैं लाइफ में और भी कई चीजें करती हूं. आपको थोड़ी और जानकारी की जरूरत है.

फैंस ही नहीं ब्लकि बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ भी जाह्नवी के जिम लुक को लेकर कमेंट कर चुकी हैं. नेहा धूपिया द्वारा होस्ट किए गए एक चैट शो के दौरान, कैटरीना से एक सेलिब्रिटी का नाम लेने के लिए कहा गया, जो अपने जिम और वर्कआउट लुक के साथ ओवर-द-टॉप जाती है.
इसपर, कटरीना ने जाह्नवी के जिम लुक पर निशाना साधा और कहा जाह्नवी के शॉर्ट्स बहुत छोटे होते हैं. "वह मेरे जिम में भी आती है, इसलिए हम अक्सर जिम में एक साथ होते हैं, मैं बस कभी-कभी उनकी चिंता करती हूं. हालांकि कटरीना ने बात जाह्नवी के अच्छे के लिए कही थी लेकिन इस चक्कर में जाह्नवी के फैंस द्वारा कटरीना को इस बात पर आलोचना का सामना करना पड़ा.
सोशल मीडिया पर जाह्नवी को कई बार ट्रोल किया गया है. इसको लेकर जाह्नवी ने कहा कपूर परिवार को अब इसकी आदत पड़ चुकी है. सोशल मीडिया काफी बड़ा प्लेटफॉर्म है, जिसकी बातें लोगों की बहुमत पर निर्भर करती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story