मनोरंजन

जाह्नवी कपूर ने पापा के लिए किया पोस्ट, बताया दुनिया का सबसे क्यूट पापा

Rounak Dey
12 Nov 2022 4:09 AM GMT
जाह्नवी कपूर ने पापा के लिए किया पोस्ट, बताया दुनिया का सबसे क्यूट पापा
x
जाह्नवी कपूर अब फिल्म 'बवाल' और फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में काम करते दिखाई देंगी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वह 11 नवंबर को 67 साल के हो गए हैं और जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी कपूर के इस खास दिन पर उनके परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फैंस बधाई दे रहे हैं। बोनी कपूर के जन्मदिन पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने खास अंदाज में बधाई दी है। पापा बोनी कपूर को जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रही है।
जाह्नवी कपूर ने पापा के लिए किया पोस्ट
जाह्नवी कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें डांस कर रहे एक शख्स के चेहरे उनके पापा बोनी कपूर का चेहरा लगा हुआ है। जाह्नवी कपूर के वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'पूरी दुनिया के सबसे क्यूट पापा को जन्मदिन मुबारक हो। आप जितनी कल्पना नहीं कर सकते। मैं आपको उससे ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे स्ट्रांग मैन हूं। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं, क्योंकि मैं आपको पापा कह सकती हूं। लव यू पापा।' ये भी पढ़ेंः Boney Kapoor Birthday: बोनी कपूर ने बच्चों और दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन, जाह्नवी और खुशी नहीं आए नजर
बोनी कपूर ने कीं दो शादी
बोनी कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मोना सूरी से शादी की थी। उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। फिर बोनी कपूर ने मोना सूरी को तलाक देकर श्रीदेवी के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। फिलहाल, मोना सूरी की साल 2012 में और श्रीदेवी की साल 2018 में मौत हो गई।
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बीते 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मिली' में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी कौशल और मनोज पाहवा भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। फिल्म 'मिली' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। जाह्नवी कपूर अब फिल्म 'बवाल' और फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में काम करते दिखाई देंगी।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story