मनोरंजन

Jhanvi Kapoor ने अजय देवगन के गाने पर किया जोरदार डांस, देखिए वीडियो

Tara Tandi
9 Aug 2021 7:18 AM GMT
Jhanvi Kapoor ने अजय देवगन के गाने पर किया जोरदार डांस, देखिए वीडियो
x
जाह्नवी कपूर अपने Aksa Gang के साथ खूब मस्ती करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जाह्नवी कपूर अपने Aksa Gang के साथ खूब मस्ती करती हैं। इन फन मोमेंट्स के वीडियोज वह अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार फिर से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बाथटब और वॉशरूम में मजे करते दिखाई दे रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह अपनी टीम के साथ होटल के कमरे में हैं। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'दीवाने' के गाने 'कयामत' पर फनी परफॉर्मेंस दी है।

बाथटब में बिगड़ा बैलेंस

जाह्नवी कपूर और उनके साथियों मे मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में काजोल औऱ काजल अग्रवाल को भी शामिल किया है। जाह्नवी का वीडियो किसी होटल रूम का लग रहा है। सारे 'कयामत' गाने पर डांस कर रहे हैं। जाह्नवी पीच कलर के ऑफ-शॉल्डर बॉडीसूट में हैं और शॉवर का हैंडल पकड़कर बाथटब में हैं। बाथ टब में उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। उन्होंने अपने स्टेप्स से पूरे गाने का मतलब बदल दिया है। गाने की लिरिक्स में जब काजल शब्द आता है तो उनके दोस्त काजोल और काजल अग्रवाल की तस्वीर दिखाते है


पहले भी शेयर कर चुके हैं वीडियोज

जाह्नवी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया है, अक्सा गैंग हैं सलामत- पेश करते हैं हमारा फाइनल वीडियो। मैं वादा करती हूं, ये कयामत है। जाह्नवी के फैंस और उनके इंडस्ट्री के फैंस को उनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है। जाह्नवी जब मालदीव गई थीं तो उन्होंने कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे। वर्क फ्रंट पर बात करें तो जाह्नवी लास्ट टाइम 'रूही' में नजर आई थीं। उनकी फिल्म 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' पर काम चल रहा है।

Next Story