मनोरंजन
Jhanak Spoiler: अनिरुद्ध के जीवन से अर्शी को मिलेगी झनक
Bharti Sahu 2
4 Oct 2024 10:04 AM IST

x
Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के शो झनक में अबतक आपने देखा कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अनिरुद्ध को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अस्पताल में अनिरुद्ध के साथ झनक, छोटॉन और आदित्य मौजूद हैं। वहीं, बोस हाउस में अर्शी का ड्रामा जारी है।
अर्शी और उसकी मां को लग रहा है कि अनिरुद्ध बीमारी का नाटक कर रहा है। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि छोटॉन बड़ी मां को फोन करके कहेगा कि घर में सबको बता दो कि अनिरुद्ध को हार्ट अटैक आया है। अनिरुद्ध की बीमारी की खबर सुन अनिरुद्ध के परिवार को झटका लगेगा। इसके बाद, अर्शी और सृष्टि को भी अनिरुद्ध की तबीयत की जानकारी मिलेगी। वो सब लोग अनिरुद्ध से मिलने अस्पताल जाएंगे। अस्पताल में अनिरुद्ध के साथ झनक को देखकर अर्शी बेहद नाराज हो जाएगी। वहीं, अनिरुद्ध का पूरा परिवार झनक की फिर बेइज्जती करेगा। झनक जब अनिरुद्ध से मिलने के लिए कहेगी तो अनिरुद्ध की मां उसे धक्का दे देंगी। इसके बाद, बोस परिवार झनक का रौद्र रूप देखगा। अनिरुद्ध के प्रति अर्शी का व्यवहार देख झनक को अपने सरजी की टेंशन होगी। वो फैसला लेगी कि अनिरुद्ध के ठीक होने के बाद वो अनिरुद्ध के साथ बोस हाउस जाएगी। वो अनिरुद्ध की देखरेख करने के लिए यह फैसला लेगी। उसे अर्शी पर भरोसा नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक अर्शी को अनिरुद्ध के जीवन से बाहर निकाल देगी
TagsJhanakअनिरुद्धजीवनअर्शीझनक JhanakAniruddhaLifeArshiJhanak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





