मनोरंजन

Jhanak Spoiler Alert: झनक को गिरने से बचाएगा अनिरुद्ध

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 10:36 AM IST
Jhanak Spoiler Alert: झनक को गिरने से बचाएगा अनिरुद्ध
x
Jhanak Spoiler Alert:स्टार प्लस के शो झनक में इन दिनों बोस परिवार में झनक को लेकर काफी तनाव है। झनक ने बोस परिवार में आकर कहा कि वो अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है। इस बात से बोस परिवार में हर रोज नई बहस और ड्रामा देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि झनक पर एक बार फिर तानों की बारिश होगी। वहीं, अर्शी एक बार फिर कहेगी कि उसे अपने घर जाना चाहती है। हालांकि, अर्शी को झनक जवाब देगी। झनक अर्शी से कहेगी कि कहीं ना कहीं उसे भी अपने पति पर भरोसा नहीं है। हालांकि, झनक कहेगी कि वो ये साबित करके रहेगी कि उसके पेट में अनिरुद्ध का बच्चा है। झनक कहेगी कि क्योंकि अगर वो ये साबित नहीं कर पाई तो एक और सच है जो वो कभी साबित नहीं कर पाएगी। आज आप देखेंगे कि अनिरुद्ध की फैमिली अप्पू दी की शादी में शामिल होने से मना कर देगी। अर्शी देगी पुलिस की धमकी
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्शी केहगी कि अगर झनक इस घर में रहेगी कि तो वो पुलिस को बुलाएगी। झनक उससे कहेगी कि वो पुलिस को बुला सकती है। उसे कोई दिक्कत नहीं है। वो कहेगी कि अगर अनिरुद्ध बच्चे को अपना नाम देने को तैयार हो जाते तो इन सब की नौबत ही नहीं आती। झनक और अप्पू दी शादी में खुलकर डांस करेंगी। वहीं, अनिरुद्ध भी हल्दी का हिस्सा होगा। हल्दी वाले दिन एक छोटी से घटना होगी। झनक गलती से गिरनेवाली होगी, लेकिन अनरुद्ध उसे दौड़कर बचा लेगा। झनक को अनिरुद्ध की बाहों में देख अर्शी का गुस्सा फूट जाएगा। अर्शी सबके सामने चिल्ला देगी।
Next Story