मनोरंजन
झनक शुक्ला और स्वप्निल का हुआ रोका, जिम ट्रेनर संग जल्द करेंगी शादी!
Rounak Dey
9 Jan 2023 1:11 PM IST

x
इस फिल्म में झनक ने नन्हीं जिया का किरदार निभाया था। फिल्म में झनक की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था।
Jhanak Shukla Engaged: 90 के दशक के फेश शो 'करिश्मा का करिश्मा (Karishma Ka Karishma)' से घर-घर में पहचान बनाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस झनक शुक्ला (Jhanak Shukla) की बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी संग इंगेजमेंट हो गई है। इस बात की जानकारी खुद झनक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। तस्वीर में झनक और स्वप्निल हाथों में हाथ डाले सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए झनक ने लिखा, "आखिरकार इसे ऑफिशियल कर रही हूं। रोका हो गया है।" झनक के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार लग गई है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी झनक को इंगेजमेंट की बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि झनक और स्वप्निल काफी लंबे समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन आखिरकार अब इन्होंने अपने रिश्ते पर पक्की मोहर लगा दी है। बताते चलें कि स्वप्निल झनक के फिटनेस ट्रेनर हैं। मां सुप्रिया शुक्ला ने भी रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने झनक के लिए लिखा, "मेरे घर आई एक नन्हीं परी। भगवान की कृपा से आज परिवार और बड़ा हो गया है क्योंकि स्वप्निल और उसके पैरेंट्स अब परिवार हो गए हैं। घर पर आपके प्यार और आशीर्वाद से रोका सेरेमनी हुई। शुक्रिया भगवान। हमारे बच्चों पर आपकी कृपा है। इस स्पेशल खबर को अपने दोस्तों और इंस्टा फैमिली के साथ शयेर कर रही हैं।" सुप्रिया ने आगे लिखा,"शो में अपनी बेटियों के रिश्ते करें हैं, अब झनक की बारी आई है।"
झनक की रोका सेरमनी पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अपने बचपन की क्रश का रोका होते हुए देखना बहुत मुश्किल होता है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इस परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
बता दें कि झनक शुक्ला टीवी शोज के साथ-साथ कई फिल्मों में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कल हो ना हो' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में झनक ने नन्हीं जिया का किरदार निभाया था। फिल्म में झनक की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था।
Tagspublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdesktoday's big newstoday's important newspublic relation hindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newshind newstoday's newsbig newspublic relation new newsdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





