मनोरंजन

Jhanak : नई झनक के बदले तेवर

Bharti Sahu 2
16 Nov 2024 6:54 AM IST
Jhanak : नई झनक  के बदले तेवर
x
Jhanak : स्टार प्लस के सीरियल झनक में सृष्टि की सच्चाई सबके सामने आनेवाली है। सृष्टि की सच्चाई जैसे ही सबके सामने आएगी, झनक भी उसे खरीखोटी सुनाएगी। झनक सृष्टि के खिलाफ कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रही है। हालांकि, उसकी कानूनी लड़ाई से पहले ही विनायक को उसकी सच्चाई का पता चल जाता है। अब विनायक ही सबके सामने नूतन की सच्चाई लाएंगे। विनायक की बातें सुनकर अनिरुद्ध की मां को भी विश्वास नहीं होगा। वो ये सब सुनकर हैरान हो जाएंगी। वो पूछेगी कि क्या झनक सृष्टि की बेटी है|
तब झनक अपना आपा खो देगी। वो चिल्लाते हुए कहेगी कि हां, सृष्टि मुखर्जी ही मेरी मां हैं, लेकिन मैं सृष्टि मुखर्जी की अपनी मां नहीं मानती। वो कहेगी कि केवल जन्म देने से ही कोई मां नहीं हो जाता।सृष्टि की पार्टी में अप्पू दी भी ललॉन के साथ पहुंचेंगी। वो झनक को देखते ही उसे गले लगा लेगी। हालांकि, झनक पहले उन्हें पहचानने से इनकार कर देगी। वो कहेगी कि वो उनकी झनक नहीं है। वो नूतन है। अप्पू दी कहेंगी कि उन्हें पता है कि वही झनक है।
Next Story