मनोरंजन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: शिल्पा शिंदे ने शो में नई 'अंगूरी भाभी' को किया रिप्लेस? इंजरी के बाद आई खबर!

Neha Dani
1 Aug 2022 10:49 AM GMT
Jhalak Dikhhla Jaa 10: शिल्पा शिंदे ने शो में नई अंगूरी भाभी को किया रिप्लेस? इंजरी के बाद आई खबर!
x
शिल्पा ने कहा कि बिग बॉस के बाद से फैंस को उनके टीवी पर वापसी करने का इंतजार था और यही वजह है कि वह ये शो कर रही हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 में शिल्पा शिंदे का होना कंफर्म बताया जा रहा है लेकिन इसी बीच एक और खबर आई है जो फैंस को खुश कर देगी। जानकारी के मुताबिक शिल्पा शिंदे 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे शो 'झलक दिखला जा' में तो नजर आएंगी ही, लेकिन साथ ही वह पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में फिर एक बार अंगूरी भाभी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।


फिर अंगूरी भाभी बनकर लौटेंगी शिल्पा शिंदे!
शिल्पा शिंदे ने Bhabiji Ghar Par Hain में लंबे वक्त तक अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था जिसके बाद कुछ विवादों के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह ली और तब से लेकर अभी तक वही ये जिम्मेदारी संभालती रही हैं। लेकिन अब हाल ही में शुभांगी अत्रे के इनजर्ड होने के बाद खबर है कि शिल्पा शो में फिर एक बार वापसी कर सकती हैं।

शुभांगी के चोटिल होने की आई थीं खबरें
हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक चोटिल होने के बाद शुभांगी अत्रे को शिल्पा शिंदे फिर एक भार रिप्लेस करेंगी। Bhabiji Ghar Par Hain में अंगूरी भाभी के किरदार की ताकत ये है कि दोनों ही अभिनेत्रियां इस किरदार के नाम से मशहूर हो चुकी हैं।

कलर्स पर फिर से शिल्पा शिंदे की वापसी
जहां तक शिल्पा शिंदे के Jhalak Dikhhla Jaa 10 में जाने की बात है तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'बिग बॉस मेरे करियर में माइलस्टोन रहा है, और मुझे उम्मीद है कि झलक दिखला जा भी मेरे लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित होगा। मैं कलर्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए वास्तव में बहुत एक्साइटेड हूं।' शिल्पा ने कहा कि बिग बॉस के बाद से फैंस को उनके टीवी पर वापसी करने का इंतजार था और यही वजह है कि वह ये शो कर रही हैं।

Next Story