सोनम कपूर के ससुराल से चोरी हुई ज्वेलरी और कैश बरामद, नर्स ने पति संग मिलकर किया था कांड

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर यानी ससुराल से कैश और ज्वेलरी चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अभिनेत्री सोनम कपूर के दिल्ली वाले आवास में काम करने वाली एक नर्स को उसके पति के साथ फरवरी में अमृता शेरगिल मार्ग स्थित घर से कथित तौर पर 2.4 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपर्णा रूथ विल्सन सोनम कपूर की सास की देखभाल करती थी और उसका पति नरेश कुमार सागर, शकरपुर में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट है. बता दें कि बीते दिनों सोनम कपूर और उनके उद्यमी पति आनंद आहूजा ने अपने नई दिल्ली स्थित आवास से 2.4 करोड़ रुपये की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





