मनोरंजन
Jethalal उर्फ दिलीप जोशी ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, photo शेयर कर बताया अनुभव
Shubhra Nandy
2 April 2021 8:04 AM IST

x
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाकर लोगों के बीच बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले दिलीप जोशी ने आज कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल का किरदार निभाकर लोगों के बीच बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले दिलीप जोशी ने आज कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है. दिलीप ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी और लिखा, "असली मजा 'JAB' के साथ आता है! मेरी पत्नी और मैंने आज कोविद वैक्सीन का पहला डोज लिया. अगर आप इसके योग्य हो या ऐसे किसी को जानते हो तो उन्हें टीका लगवाने में मदद करें. होली स्पिरिट अस्पताल में इस बेहतरीन अनुभव के लिए आपका धन्यवाद."
Next Story





