मनोरंजन
जेनिफर विंगेट के HOT अवतार से मचा तहलका, PHOTO पर टिकीं फैन्स की नजरें
Shubhra Nandy
20 Jun 2021 4:04 PM IST

x
टीवी शो 'बेहद' (Beyhadh) में माया का किरदार निभाने वालीं जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget latest photoshoot) अपने एक लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी शो 'बेहद' (Beyhadh) में माया का किरदार निभाने वालीं जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget latest photoshoot) अपने एक लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है। फैन्स जेनिफर की अदाओं और खूबसूरती के साथ-साथ उनकी स्टाइल और स्वैग के भी दीवाने हो गए हैं।
फैन्स की टिकीं नजरें, कर रहे तारीफ
जेनिफर विंगेट ने बेहद स्टाइलिश सूट में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनके लुक और स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है। फैन्स उन्हें 'रॉयल प्रिंसेज' कह रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट किया, 'तुम इतनी परफेक्ट क्यों हो? वहीं एक यूजर का कॉमेंट था, 'स्वीटहार्ट तुम तो मुझे अपनी खूबसूरती से ही मार डालोगी।'
कुछ घंटों में लाखों व्यूज
जेनिफर विंगेट की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर छह लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट ने 12 साल की उम्र में फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' से ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में मनीषा कोईराला और अरविंद स्वामी थे। इसके बाद वह ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन स्टारर 'कुछ ना कहो' में नजर आईं।
फिल्मों के साथ किए टीवी शोज
फिल्मों से करियर शुरू करने के बाद जेनिफर विंगेट ने 2004 में टीवी पर डेब्यू किया और एकता कपूर के शो 'कार्तिका' से छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखे। इसके बाद जेनिफर विंगेट 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेपनाह' और 'बेहद' जैसे टीवी सीरियलों में नजर आईं।
Next Story





