मनोरंजन
जेनिफर विंगेट ने दिखाया हॉटनेस का जलवा, स्विमसूट में बरपाया कहर
Shubhra Nandy
7 April 2021 8:39 AM IST

x
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं।
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें और फोटोज शेयर करती रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर एक मल्टीकलर का स्विमसूट पहने हुए शानदार तस्वीरें साझा की और प्रशंसकों और अन्य टीवी सितारों का ध्यान आकर्षित किया।
जेनिफर विंगेट ने लिखा, "अगली लहर पर आप! इस तस्वीर में एक्ट्रसे अपने टैटू को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "क्योंकि हम सूरज, आकाश और समुद्र से उधार लिए गए रंगों में सपने देखते हैं!"
जेनिफर विंगेट ने तस्वीरों में एक सफेद मोनोकिनी को फ्लॉन्ट किया, जिसे टाई और डाई श्रग के साथ पेयर किया गया। उन्होंने अपने लुक को एक पोनीटेल और बड़े हूप इयररिंग्स के साथ पूरा किया। तस्वीरों पर फैंस के खूब अच्छे अच्छे कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा- मार ही डालोगी क्या? तो वहीं एक कमेंट आया सांस तो लेने दो।
इससे पहले जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर को-ऑर्ड पैंट-सूट सेट में तस्वीरें शेयर की थीं। अदाकारा ने वाइट ऐंड ब्लैक कलर के प्रिंट का अटायर पहना था, जिसमें हाइराइज फिटिड पैंट्स, ब्रालेट टॉप और ऊपर से ब्लेजर जैकेट थी।
इसके साथ वह हाथ में लग्जरी लेबल Bulgari का ब्लू पर्स लिए दिखी थीं। ये लुक भी ऐसा था, जो स्टाइल गोल्स देता नजर आया। सिर्फ फोटोशूट्स के लिए ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी जेनिफर का फैशन सेंस कमाल का है।
Next Story





