मनोरंजन

जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर बताया उनका 'दिल' किसके पास है

jantaserishta.com
24 July 2025 3:13 PM IST
जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर बताया उनका दिल किसके पास है
x
मुंबई: दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल से घर-घर में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात बयां की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक 'बॉर्डर कॉली' (कुत्ते की एक नस्ल) को गले लगाती तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "इसने मेरा दिल जीत लिया है।"
जेनिफर टेलीविजन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' से बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद वह साल 2002 में लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' में नजर आईं। इसके बाद उन्हें 'कसौटी जिंदगी की' में स्नेहा बजाज की भूमिका, 'संगम' में गंगा भाटिया और 'दिल मिल गए' में रिद्धिमा गुप्ता की भूमिका में देखा गया। इन किरदारों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया।
अभिनेत्री टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में कुमुद सुंदरी के रोल में दिखीं, इसके बाद 'बेहद' में माया मेहरोत्रा का रोल निभाया और रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'बेपनाह' में जोया सिद्दीकी के तौर पर दिखीं। अभिनेत्री को आखिरी बार छोटे पर्दे पर, शिविन नारंग और आशीष चौधरी के साथ 'बेहद 2' में देखा गया था।
40 वर्षीय अभिनेत्री ने वेब सीरीज 'कोड एम' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। 2024 में आई ओटीटी सीरीज 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में भी वो दिखी थीं। शो को अनिरुद्ध राजदेरकर ने निर्देशित किया था। शो की कहानी अनुष्का नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। जो एक स्पष्टवादी, ईमानदार और बुद्धिमान वकील है, सीरीज में पिता की प्रतिष्ठित लॉ फर्म में वो अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर जल्द परिणीति चोपड़ा के साथ मिस्ट्री थ्रिलर में नजर आएंगी। इसके निर्देशक और लेखक 'रेंसिल डिसिल्वा' हैं। ये थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। इस शो का निर्माण 'महाराज' के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और अल्केमी प्रोडक्शंस की सपना मल्होत्रा कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story