मनोरंजन
Army Day पर जेनिफर विंगेट ने वेब सीरीज 'Code M' के दूसरे सीज़न का किया ऐलान, देखें टीजर
Rounak Dey
15 Jan 2021 4:33 PM IST

x
73वां सेना दिवस है।
73वां सेना दिवस है। इस खास मौके पर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने वेब शो 'कोड एम' के दूसरे सीजन की घोषणा की है। वो इस शो में मेजर मोनिका मेहरा की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। जेनिफर जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।
जेनिफर विंगेट ने कोड एम का टीजर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- कोड एम सीजन 2। मेजर मोनिका मेहरा वापस आ गई है और उसकी प्राथमिकताएं अभी भी नहीं बदली हैं। उसके लिए परिवार से भी पहले देश है। क्योंकि एक सोल्जर के लिए देश ही सब कुछ होता है और वो किसी के लिए नहीं झुकता है।'
महज 12 साल की उम्र में फिल्म में किया काम, फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का ऐसा रहा सफर
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'कोड एम सीजन 2 में मोनिका मेहरा से मिलने के लिए तैयार हो जाएं। इस आर्मी डे पर हम उन बहादुरों को नमन करते हैं, जो देश के लिए लड़ते हैं। #CodeM Season 2 शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।'
कोड एम पहला सीजन पिछले साल जनवरी में प्रीमियर हुआ था, जिसमें रजत कपूर और तनुजा विरवानी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। सीमा बिस्वास ने कैमियो किया था। इस शो को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया, जबकि अक्षय चौबे ने डायरेक्ट किया था।
जेनिफर कई सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं। उन्हें शो 'बेहद' में माया के उनके किरदार के लिए खूब सराहा गया।
Next Story





