मनोरंजन

जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक संग की चौथी शादी, व्हाइट गाउन में खूबसूरत दिखी हसीना

Neha Dani
18 July 2022 6:12 AM GMT
जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक संग की चौथी शादी, व्हाइट गाउन में खूबसूरत दिखी हसीना
x
जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं।

हाॅलीवुड के चर्चित कपल जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने अपने लगभग 20 साल पुरानी लव स्टोरी के मुकम्मल किया। दोनों ने इसी साल अप्रैल के महीने में सगाई की थी। 20 सालों बाद इस लव स्टोरी को एक खूबसूरत अंजाम देते हुए 49 जेनेफर लोपेज ने शनिवार देर रात लास वेगस में 52 साल के बेन अफ्लेक संग शादी रचाई।







रविवार को जेनिफर ने इसकी घोषणा कर दी। शादी के बाद जेनिफर लोपेज ने अपना नाम बदलकर जेनिफर अफ्लेक कर लिया है। हाल ही में कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो जेनिफर व्हाइट गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं बेन ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम में नजर आए।



जेनिफर और बेन ने एक न्यूजलेटर के जरिए अपनी शादी की घोषणा की। जेनिफर ने इसमें लिखा- 'प्यार खूबसूरत होता है, प्यार दयालु होता है। इसी से प्यार सहनशील भी होता है। 20 साल का इंतजार। जैसा कि हम चाहते थे।'इसके आखिर में जेनिफर ने अपना नाम मिसेज जेनिफर लिन अफ्लेक लिखा है।


सगाई के बाद पहले हो चुके हैं अलग
दोनों का अफेयर 2000 के आसपास काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


बेन की 1 और जेनिफर की 3 बार हो चुकी है शादी
बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर लोपेज ने भी इससे पहले 3 बार शादी की है। 1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजानी नोआ के साथ चली।

इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं।




Jennifer Lopez Ben Affleck married 20 years of relationship Hollywood News Latest Hollywood News Hollywood Celebrity News Hollywood Cinema Gossip Today Top Hollywood News

Content Writer
Smita Sharma



Related News


Next Story