मनोरंजन

जयेशभाई जोरदार से सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक, होगा ये किरदार

Neha Dani
2 April 2022 11:06 AM GMT
जयेशभाई जोरदार से सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक, होगा ये किरदार
x
रणवीर सिंह एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं। ये एक सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म होगी।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी की फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordar) को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच फिल्म से रणवीर सिंह का नया लुक सामने आया है। यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का पहला लुक (Ranveer Singh) शेयर किया है। जयेश जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह सिंपल शर्ट में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने हैरानी से भरा चेहरा बनाया हुआ है। उनके एक हाथ में दुल्हन का जोड़ा है और दूसरे हाथ में हैट नजर आ रही है।



रणवीर ने मफलर भी डाला हुआ है। यशराज फिल्म्स ने जयेशभाई जोरदार (Jayesh Bhai Jordar look) के साथ लिखा, 'ऐसा हीरो, जो पहले कभी नहीं हुआ।'
फिल्म में रणवीर के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से शालिनी (shalini) बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शालिनी पांडे (shalini pandey) तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी में नजर आई थीं।
फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम प्रीति था। ये एक रोमांटिक ड्रामा थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया। मूवी बहुत बड़ी हिट थी। इसके अलावा शालिनी (shalini pandey) कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह भी बड़ी हिट साबित हुई थी। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज दो साल से लगातार टल रही है। फिल्मबीट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं। ये एक सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म होगी।


Next Story