मनोरंजन

जया बच्चन की मां रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट

Nilmani Pal
23 Oct 2024 5:44 PM IST
जया बच्चन की मां रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट
x

अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लेकिन आपको बता दें इसमें कोई सच्चाई नहीं है. इंदिरा भादुड़ी स्वस्थ हैं.

जया बच्चन की मां इंदिरा की केयरटेकर ने उनके जिंदा होने की पुष्टि की है. जानकारी दी कि वो रीढ़ की हड्डी में प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. थोड़ी देर पहले उन्होंने खिचड़ी का लंच किया है. केयरटेकर ने आज तक संग बातचीत में सोशल मीडिया में चल रही इंदिरा भादुड़ी के निधन की खबर का खंडन किया. फैंस को तब झटका लगा जब सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में जया बच्चन की मां के गुजरने की खबरें वायरल हुईं. बताया गया कि अभिषेक बच्चन ये दुखद खबर सुनकर भोपाल रवाना हो गए हैं. हालांकि सच ये है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. अभिषेक की नानी अस्पताल में हैं लेकिन स्वस्थ हैं.

सच सामने आने के बाद लोगों का मानना है किसी के डेथ की गलत खबर चलाना सही नहीं है. मुश्किल वक्त में इस तरह की झूठी खबरें फैलना परिवार पर इमोशनल अटैक करने जैसा है. इस मुश्किल घड़ी में फैंस बच्चन परिवार के साथ है. सभी ने इंदिरा भादुड़ी के जल्द ठीक होकर घर लौटने की दुआ की है.

Next Story