मनोरंजन

आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे जावेद और फरहान, शबाना बोलीं- छुट्टियों में सब चलता है

jantaserishta.com
11 July 2025 5:07 PM IST
आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे जावेद और फरहान, शबाना बोलीं- छुट्टियों में सब चलता है
x
मुंबई: अभिनेत्री शबाना आजमी इन दिनों परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही हैं, उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके पति जावेद और फरहान नजर आए। इसमें पिता-पुत्र आइसक्रीम का लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति जावेद अख्तर और बेटे फरहान अख्तर की आइसक्रीम खाते हुए एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे दोनों आइसक्रीम पार्लर में बैठकर आइसक्रीम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसको कैप्शन दिया, "पापा और बेटे एक छोटे से आइसक्रीम पार्लर में आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं। छुट्टियों में सभी तरह की छूट है।"
फरहान अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। हनी ईरानी से उन्हें दो बच्चे- जोया और फरहान हैं। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से 1984 में शादी की थी। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
पिछले महीने, शबाना आजमी ने अपने 'मैड गर्ल्स ग्रुप' की एक खूबसूरत झलक शेयर की थी, जो फरहान अख्तर के अचानक आने से और भी यादगार बन गई। तस्वीर में, दिग्गज अभिनेत्री अपनी करीबी दोस्तों दिव्या दत्ता, शहाना गोस्वामी और संध्या मृदुल के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। फरहान भी शबाना के साथ खड़े होकर इस ग्रुप में शामिल हुए।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "मैंने इसे पहले भी पोस्ट किया होगा, मुझे याद नहीं है। यह फोटो मेरे फोन में थी, मैंने सोचा कि इसे शेयर करना मजेदार होगा। यह हमारा 'मैड ग्रुप' है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना आजमी को आखिरी बार स्क्रीन पर क्राइम थ्रिलर 'डब्बा कार्टेल' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर 28 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस सीरीज में अंजलि आनंद, ज्योतिका, साई ताम्हणकर, शालिनी पांडे, जीशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे, भूपेंद्र जादावत और गजराज राव जैसे मंझे कलाकार शामिल थे।
वो जल्द ही राजकुमार संतोषी के अपकमिंग एक्शन ड्रामा 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story